फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो घायल

Fri, 13 Feb 2026 02:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नगर के बाहर वीरवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से हुई भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। दोनों को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान निसार अहमद पुत्र मोहम्मद लतीफ निवासी दिगवार और गफुर अहमद पुत्र अब्दुल जू निवासी गुंडी के रूप में हुई है। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मोहम्मद शफीक का कहना है कि हमारे पास दो युवकों को गंभीर रूप से घायल हालत में लाया गया है जो मोटरसाइकिलों की टक्कर में घायल हुए हैं। मरहम पट्टी के बाद उन्हें गहन निरीक्षण में रखा है। उनके सामान्य होने के बाद उन्हें किसी बड़े अस्पताल में रेफर करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें