फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ के निचले क्षेत्रों में बारिश, पीर पंजाल की चोटियों पर बर्फबारी से मौसम हुआ ठंडा

Wed, 11 Feb 2026 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में मंगलवार को मौसम विभाग की भविष्यवाणी के चलते तड़के से देर शाम तक निचले क्षेत्रों में कभी हल्की तो कभी तेज बारिश जारी रही। इस दौरान जिले में पीर पंजाल की चोटियों के साथ ही मुगल रोड पर पीर की गली में ताजा बर्फबारी से एक बार फिर तापमान लुढ़का और मौसम फिर से ठंडा हो गया। इसके चलते लोगों को फिर से आग का सहारा लेना पड़ा। तड़के 4 बजे अचानक पुंछ नगर सहित जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश होने लगी जो एक घंटे बाद रुक गई। इसके बाद 8 से शाम 7 बजे तक निचले क्षेत्रों में बारिश होती रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें