पुंछ के श्रीदशनामी अखाड़ा मंदिर में स्वामी सत्यनंद सरसवती महाराज की पुन्यतिथी पर आयोजित भंडारे
पुंछ में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर मनाया वार्षिक उर्स
पुंछ। जिले के भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव बांडीचेचियां में तकिया शरीफ जियारत पर रहमतुल्लाह दरवेश गुलाम कादिर के वार्षिक उर्स मुबारक का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय उर्स में जिलेभर से हजारों की संख्या में जायरीन ने भाग लेकर जियारत पर फातिया पढ़ी और दुआएं मांगी।
इस अवसर पर उलेमाओं ने दरवेश गुलाम कादिर के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से कुरान और हदीस के निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया। उर्स मुबारक के दौरान बड़ी संख्या में अन्य समुदायों के लोगों ने भी भाग लिया और पुंछ जिले के एकता एवं भाईचारे की मिसाल पेश। इस अवसर पर जियारत कमेटी की तरफ से लंगर का आयोजन किया गया।
पुंछ के श्रीदशनामी अखाड़ा मंदिर में स्वामी सत्यनंद सरसवती महाराज की पुन्यतिथी पर आयोजित भंडारे