पुंछ के पीएमश्री हाई स्कूल दिगवार मलदेयालां के बच्चे आई टी आई सुरनकोट दोरे के दोरान जानकारी प्र
पुंछ। पीएम श्री स्कूल योजना के तहत व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास के अंतर्गत सोमवार को पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल दिगवार मलदेयालां के विद्यार्थियों ने सरकारी आईटीआई सुरनकोट का दौरा किया। इस दौरान विद्यार्थियों को इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर एप्लीकेशन, सिलाई, बढ़ईगीरी और अन्य कौशल-आधारित पाठ्यक्रमों सहित विभिन्न प्रशिक्षण इकाइयों को करीब से देखने का अवसर दिया गया। उन्होंने व्यावसायिक शिक्षा से जुड़े दायरे, महत्व और करियर के अवसरों को समझने के लिए प्रशिक्षकों और प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत की। पीएम श्री योजना के नोडल अधिकारी दर्शन कुमार ने कहा कि दौरा और व्यावसायिक जागरूकता कार्यक्रम पीएम श्री स्कूल पहल के सबसे महत्वपूर्ण घटकों में से एक हैं। संवाद