पुंछ में युवा समीति की तरफ से तीन सो फिट लम्बे तिरंगे के साथ रैली निकालते पुंछ वासी
पुंछ। युवा समिति पुंछ ने रविवार देर शाम को पुंछ नगर में तिरंगा रैली का आयोजन किया। इस उपलक्ष्य में नगर स्थित कृष्ण चंद्र पार्क में सैकड़ों की संख्या में सभी समुदायों के लोग, युवा, बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं एकत्र हुई। जहां पर एक देश भक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता युवा समिति के अध्यक्ष भानू दत्ता और अक्षित खजूरिया ने की जबकि आरएसएस के विभाग प्रचारक मोहिंदर, सुरजन सिंह और जिला सनातन धर्म सभा के प्रधान क्षेत्रपाल शर्मा इसके मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान वक्ताओं ने तिरंगे के सम्मान एवं देश भक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए एकता एवं भाई चारे का आह्वान किया। इसके बाद कृष्ण चंद्र पार्क से 300 फीट लंबे तिरंगे झंडे के साथ रैली निकाली जो नगर के विभिन्न भागों से होती हुई चिल्ड्रन पार्क पुरानी पुंछ पहुंच कर संपन्न हुई।