फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल, भारी ठंड के बीच पूरे जोश से कदम से कदम मिला किया मार्च पास्ट

Sun, 25 Jan 2026 02:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। देश भर की ही तरह भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित पुंछ जिला मुख्यालय पर भी शनिवार को 77वें गणतंत्र दिवस परेड की फुल रिहर्सल का आयोजन किया गया। इसमें एएसपी मोहन शर्मा और एडीसी ताहिर मुस्तफा मलिक बतोर मुख्य अतिथि रहे और राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद स्पोर्ट्स स्टेडियम मैदान में बिछी बर्फ की हल्की सफेद चादर पर भारी ठंड के बीच पूरे उत्साह एवं जोश के साथ डीएसपी आपरेशन अजहर अमीन की अगुवाई में पुलिस बैंड की धुन पर पुलिस पुरुष, महिला, सीआरपीएफ, एनसीसी और स्कूली बच्चों की करीब 29 टुकड़ियों ने कदम से कदम मिलाकर गणतंत्र दिवस परेड के मार्च पास्ट में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें