फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: श्रीबूढ़ा अमरनाथ यात्रा के छठे जत्थे किया स्वयं शिवलिंग का जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के छठे जत्थे में शामिल छह हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में भगवान भोलेनाथ के स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन किए और जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

रविवार सुबह जम्मू से चलकर श्रीबूढ़ा अमरनाथ यात्रा का सातवां जत्था देर शाम को आधार शिविर पुंछ नगर पहुंचा। जत्थे में साढ़े पांच हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल थे। यात्रा मैदान में यात्रियों का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने यात्रा मैदान में लगे स्टालों पर खाने पीने का आनंद उठाया। इससे पूर्व शनिवार देर शाम पुंछ पहुंचे श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के जत्थे में शामिल छह हजार से अधिक श्रद्धालु सुबह छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच पुंछ नगर से श्रीबूढ़ा अमरनाथ के लिए रवाना हुए जहां दोपहर तक कतारों में लगकर दर्शन करने के उपरांत दोपहर का भोजन करने के बाद जम्मू की तरफ लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें