फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूढ़ा अमरनाथ यात्रा : डीजीपी ने सुरक्षा व्यवस्था पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पुंछ दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को डीजीपी नलिन प्रभात ने जिला पुलिस मुख्यालय में बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को लेकर एक बैठक की।
विज्ञापन

इस बैठक में पुलिस, सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ के उच्च अधिकारियों के साथ ही सीमावर्ती जिलों पुंछ एवं राजोरी के पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था सहित कई विषयों पर चर्चा की गई। करीब तीन घंटे तक चली इस बैठक के उपरांत करीब तीन बजे डीजीपी अन्य अधिकारियों के साथ पुंछ से कश्मीर की तरफ लौट गए।
विज्ञापन

बता दें, 28 जुलाई से शुरू होने वाली बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को लेकर पुख्ता सुरक्षा के उपाय किए जाने हैं। इसे अंतिम रूप देने के लिए ही डीजीपी ने स्वंय पुंछ पहुंच कर समन्वय सुरक्षा बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें