फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: सड़क के लिए की जा रही कटाई से हुआ भूस्खलन, जांच होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। डीडीसी चेयरपर्सन ताजीम अख्तर ने पूर्व एमएलसी प्रदीप शर्मा, डीडीसी सदस्य चौधरी अब्दुल गनी और एडीडीसी पंकज मगोत्रा के साथ राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल का दौरा किया और घायल बच्चों से मुलाकात की। घायल बच्चों के परिजनों और पूर्व एमएलसी प्रदीप शर्मा ने आरोप लगाया कि स्कूल के पीछे पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क निर्माण के लिए पहाड़ की कटाई का काम किया, लेकिन किसी प्रकार की कोई सुरक्षा दिवार का निर्माण तक नहीं किया। इसके कारण यह हादसा हुआ है। इस पर डीडीसी चेयरपर्सन ताजीम अख्तर ने कहा कि भूस्खलन के मामले की जांच करवाई जाएगी। अगर सड़क निर्माण के लिए की जा रही कटाई भूस्खलन की वजह है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें