फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ में गुरुद्वारा डेरा संतपुरा नंगाली साहब को पहुंचा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में वीरवार रात से शुक्रवार तड़के तक होने वाली भारी बारिश से जिला मुख्यालय से छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित सिखों के सबसे बड़े गुरुद्वारा डेरा संतपुरा नंगाली साहिब में संतों के तप स्थान के पास भूस्खलन होने से सीढ़ियों और रेलिंग को नुकसान पहुंचा। इस घटना की जानकारी मिलते ही डीसी पुंछ विकास कुंडल और जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान नरेन्द्र सिंह ने अपने सार्थियों के साथ गुरुद्वारा का दौरा कर भूस्खलन का जायजा लिया।
विज्ञापन

वहीं डीसी पुंछ ने बीआरओ के पदाधिकारियों को डेरा संतपुरा नंगाली साहिब में होने वाले भूस्खलन को रोकने के लिए उपाय करने के निर्देश दिए। इस बीच नरेन्द्र सिंह ने जिले के साथ साथ देश भर की सिख संगत को इस भूस्खलन को लेकर किसी प्रकार की चिंता न करने का आह्वान किया। कहा कि डेरा और तप स्थल को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
गौरतलब है कि गत वर्ष भी इस क्षेत्र के एक हिस्से में भूस्खलन हुआ था। ऐसे में जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने प्रशासन से इस भूस्खलन को रोकने के लिए उचित उपाय करने का आग्रह किया है ताकि इस प्राचीन स्थान को सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें