पुंछ। सुरनकोट पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ सुरनकोट एजाज चौधरी ने बताया कि दोनों ने पुलिस अधिकारी बनकर ठगी की है। उनकी पहचान इरफान अहमद और फैजान अहमद निवासी गांव कल्लर कट्टल, तहसील सुरनकोट के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक दोनों भाइयों ने नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार महिला को छुड़ाने के लिए परिवार से 20 हजार रुपये ठगे। दोनों ने खुद को पुलिस अफसर बताकर परिवार को झांसे में लिया।