पुंछ। पुलिस ने सुरनकोट तहसील में मुगल रोड पर पांच गोवंशों को मुक्त कराया। वाहन चालक को मोके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान फैजान अहमद निवासी बोनीखेत तहसील सुरनकोट जिला पुंछ के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन सुरनकोट में मामला दर्ज किया गया है।