पुंछ। जिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार को बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों के अनुसार जिले की सुरनकोट और मेंढर तहसील के दर्जन भर इलाकों की सेना ने घेराबंदी की। अभियान में सेना, पुलिस, सीआरपीएफ और एसओजी शामिल हुई।
सुरक्षाबलों के जवानों ने गांव, खेत खलिहान, नदी नालों के साथ ही क्षेत्र के जंगलों को खंगाला। जानकारी के अनुसार यह तलाशी अभियान अगले कुछ दिनों में शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा एवं जिले में मनाए जाने वाले मुहर्रम के मद्देनजर चलाया जा रहा है, ताकि जिले में मौजूद आतंकियों का पता लगाकर उनको अंजाम तक पहुंचाया जाए।