पुंछ। पुंछ के पूर्व एमएलसी प्रदीप शर्मा ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ सोमवार को अमृतसर के एक अस्पताल मे उपचाराधीन पाकिस्तानी गोलाबारी में गंभीर रूप से घायल गुरमीत सिंह और उनके 14 वर्षीय बेटे राजवंश सिंह से मुलाकात की। इस दौरान इलाज के लिए सहायता के तौर पर एक लाख रुपये का चेक सौंपा गया।बता दें, सात मई को पाकिस्तानी गोलाबारी में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे।