फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: बैहराम गल्ला शिव मंदिर और संत आश्रम में यज्ञ और भंडारे का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील में पीरपंजाल के पहाड़ों की तलहटी में स्थित बैहराम गल्ला शिव मंदिर और संत आश्रम में यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें जिले के साथ ही जम्मू कश्मीर और बाहरी राज्यों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सर्वप्रथम मंदिर में चल रहे अखंड पाठ का भोग डाला गया। इसके बाद लोक कल्याण के लिए यज्ञ आयोजित किया गया। इसमें मंदिर के मंहत बाबा मोहन भारती की अगुवाई में मंदिर समिति के सदस्यों संजीव कुमार दत्ता, राजेश बख्शी, सनातन धर्मसभा के प्रधान क्षेत्रपाल शर्मा, सचिव अमरीश कुमार, जिला विकास उपायुक्त विकास कुंडल और एसडीएम सुरनकोट मोहम्मद अजहर भी शामिल हुए। इस दौरान वैदिक मंत्रों के बीच अग्नी देव को लाखों आहुतियां भेंट की गईं। यज्ञ की पूर्णाहूति के उपरांत सभी ने मंदिर में पूजन किया और उसके उपरांत भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें