फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ की कृष्णा घाटी के जंगल में पहली बार योग दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित कृष्णा घाटी के जंगल में शनिवार को पहली बार योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में साधु-संतों, क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। इन्हें श्री दशनामी अखाड़ा मंदिर के महंत 1008 स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती महाराज ने योगासन कराए और योग का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन आधा घंटा योगाभ्यास करने से इंसान पूरी तरह निरोग हो जाता है।
विज्ञापन

बता दें, स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती महाराज ने कृष्णा घाटी में हाल ही में योगी टीला शंभू पंचायती अखाड़ा और कृष्ण मंदिर की स्थापना कराई है। इसके चलते इन दिनों स्वामी जी के साथ बड़ी संख्या में साधू संत यहां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें