पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील के लठूंग क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षा बलों की तरफ से तलाशी अभियान चलाया गया। इसमें एडिशनल एसपी पुंछ मोहन लाल शर्मा की अगुवाई में एसओजी, पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों ने क्षेत्र के जंगलाें एवं नदी नालों को खंगाला। सूत्रों के अनुसार शनिवार दोपहर को पुलिस को सुरनकोट के लठूंग क्षेत्र में संदिग्ध हरकत देखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद एएसपी पुंछ की अगुवाई में सुरक्षाबलों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया जो देर शाम तक जारी रहा। हालांकि सुरक्षाबलों को कोई सफलता नहीं मिली।