पुंछ। प्रीतम स्पीरिच्युल ट्रस्ट फाउंडेशन ने शुक्रवार को पुंछ में पाकिस्तानी गोलाबारी में जान गंवाने वाले 14 लोगों के आश्रितों को 31-31 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की। नगर के मोहल्ला कामसर स्थित फाउंडेशन के मुख्यालय राजा मोती सिंह कृत्रिम अंग केंद्र के प्रांगण में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गोलाबारी में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के चेयरमैन जगबीर सिंह सूदन और रिद्धमप्रीत सिंह ने की। दिल्ली से आए सेवानिवृत ब्रिगेडियर जेएस ग्रेवाल, सेवानिवृत कर्नल अनिल बट्ट और डॉ. प्रभजीत कुलार मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि मौजूद रहे।