पुंछ। जिले के मंडी तहसील में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ईद उल अजह को लेकर बाजारों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान साफ सफाई न रखने वाले और गली सड़ी सब्जियां रखने वाले दुकानदारों के चालान काटे गए। वहीं इस अवसर पर दुकानदारों को ग्राहकों से अधिक मूल्य वसूल न करने, उच्च गुणवत्ता की वस्तुओं की बिक्री करने, साफ-सफाई रखने और खाने पीने की वस्तुएं ढककर रखने के निर्देश दिए गए।