पुंछ। डीसी विकास कुंडल ने सोमवार देर शाम को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ का दौरा किया। उन्होंने चुनौतीपूर्ण समय के दौरान सक्रिय और समर्पित सेवा के लिए डॉक्टरों, पैरामेडिक्स और पूरे अस्पताल स्टाफ के प्रयासों की सराहना की। उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त और सहायक आयुक्त राजस्व भी थे।
डीसी ने चिकित्सा अधिकारियों, नर्सों, तकनीशियनों और एम्बुलेंस ड्राइवरों से बातचीत की और मरीजों की देखभाल के प्रति उनके अथक काम और प्रतिबद्धता की सराहना की।