पुंछ। नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव दिगवार में रविवार देर शाम को पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र से आया पाकिस्तानी गुब्बार बरामद किया गया है। गुब्बारे का पता चलते ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि गुब्बारा बच्चों के खेलने वाला है। जो हवा में उड़कर इस पार आया है।