फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: 10 दिन बाद पिता को पता चला, दो बच्चों की गोलाबारी में मौत हो गई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पाकिस्तानी गोलाबारी में घायल होने के बाद पिछले दस दिनों से जम्मू मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती रमीज खान को 10 दिन के बाद पता चला कि उसके दो मासूम जुड़वा बच्चों की पाकिस्तानी गोलाबारी में मौत हो गई है। रमीज की पत्नी ने पति के ठीक होने तक उनसे ये बात छुपाए रखी थी। कहा था, दोनों बच्चे नान-नानी के घर मस्त हैं। इतने दिनों बाद सच्चाई का पता चलने के बाद पति-पत्नी खूब रोए। वहीं अस्पताल में मौजूद रिश्तेदार दोनों को समझाते रहे। इससे अस्पताल का माहौल भी गमगीन हो गया। बता दें, 7 मई को पुंछ नगर में पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलाबारी की थी। इसमें मोहल्ला डुंगस में रमीज खान और उर्सा खान के 13 साल के जुड़वां बच्चे अयान और अरूबा की गोला लगने से मौत हो गई थी, जबकि रमीज खान गंभीर रूप से घायल हो गया था। डॉक्टरों ने रमीज खान को बच्चों की मौत के बाते में बताने से मना किया था। जिसके कारण उर्सा खान ने पति से ये बात छिपाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें