पुंछ। भारत पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष विराम के दूसरे दिन सोमवार को पुंछ में हालात सामान्य रहे। हालांकि नगर में पांच प्रतिशत दुकानें ही खुलीं। सब्जी की दुकानें खुलने से लोगों को काफी राहत मिली। वहीं, पाकिस्तानी गोलाबारी के कारण पुंछ छोड़कर जम्मू अथवा जिले के दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में चले गए लोग वापस घरों को नहीं लौटे।