पुंछ। भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। पिछले पांच दिनों से पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित लोगों ने मिठाईयां बांट कर खुशियां मनाईं।
इफ्तिखार बज्मी, विनोद कुमार बख्शी और इम्तियाज सलारिया का कहना है कि पिछले पांच दिनों में हमने जो हालात देखे हैं। गोलाबारी से घरों दुकानों को नुकसान पहुंचा है। 16 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। ऐसे में हम दोनों देशों के इस कदम का स्वागत करते हैं।