फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ में पाकिस्तान ने पांचवें दिन ग्रामीणों को बनाया निशाना, एक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पाकिस्तानी सेना की ओर से पुंछ में शनिवार को लगातार पांचवें दिन रिहायशी इलाकों में गोलाबारी की गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बाद में दो घायलों को जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को रेंज बढ़ाते हुए न सिर्फ पुंछ नगर बल्कि 12 से 15 किलोमीटर दूर के गांवों पर भी गोले दागे। इस दौरान खनेतर गांव में एक, जबकि सेढ़ी ख्वाजा में दो लोग घायल हो गए। सुरनकोट में भी एक लड़की घायल हो गई। पुंछ में भी दो लोग जख्मी हो गए।
शनिवार सुबह की गई गोलाबारी में पुंछ नगर में चार घरों, दो दुकानों और दो सरकारी इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि भारतीय सेना ने भी नापाक हरकत का कड़ा जवाब दिया है। पाकिस्तानी सेना की ओर से रेंज बढ़ाए जाने के बीच खनेतर और सेढ़ी ख्वाजा के लोगों का कहना है कि वह नियंत्रण रेखा से बहुत दूर हैं। पहले कभी भी उनके गांव में पाकिस्तानी गोला नहीं गिरा। शनिवार सुबह पांच से सात बजे के बीच गांव में दर्जन भर पाकिस्तानी गोले गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें