पुंछ। जिला पुलिस पुंछ ने नगरी में रह रहे बाहरी लोगों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की है। इस दौरान सर्वप्रथम दुकानों एवं व्यवसायिक संस्थानों में काम कर रहे बाहरी लोगों से पूछताछ की गई और उनके पहचान पत्रों एवं अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। इस अवसर पर पुलिस ने जिले भर के लोगों से कहा कि वह अपने घरों अथवा आस पास रहने वाले लोगों का सत्यापन करवाएं।