पुंछ। उप जिला मेंढर में शनिवार देर शाम को भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे डराना क्षेत्र के जंगलों में भंयकर आग लग गई। इसकी लपटें देर रात को दूर से दिखाई दे रही थीं। नियंत्रण रेखा से सटे जंगलों में आग लगने के बाद क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना ने भी सतर्कता बढ़ा दी। इस बीच आग से बारूदी सुरंगों में भी विस्फोट होने की सूचना मिली है। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हो पाया था कि नियंत्रण रेखा से सटे जंगलों में लगी आग नियंत्रण रेखा के उस पार पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र से आई है अथवा भारतीय क्षेत्र में से लगी। हालांकि नियंत्रण रेखा के जंगलों में लगी आग की आड़ में पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र से आतंकियों की घुसपैठ की आशंका को देखते हुए सेना और सुरक्षा बल चौकस हो गए हैं