फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुलस्त्य नदी में बहे तीन लोगों की तलाश आठवें दिन भी जारी रही

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में पिछले वीरवार को कलाई क्षेत्र में पुलस्त्य नदी में गिरे जाइलो वाहन के लापता लोगों की तलाश आठवें दिन भी जारी रही। लापता लोगों के परिजनों ने एसडीआरएफ के साथ मिलकर नदी में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद ली गई। दिन भर चले इस तलाशी अभियान में किसी प्रकार की कोई सफलता नहीं मिली। बता दें, तीन लोग अभी भी लापता हैं। इनमें दस दिन का नवजात, वाहन चालक और एक महिला शामिल है।
विज्ञापन

बता दें, पिछले वीरवार देर रात पुंछ जिले में पुंछ जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलाई क्षेत्र में एक जाइलो वाहन पुलस्त्य नदी में गिर गया था। इसके बाद पुलिस ने राहत और बचाव अभियान चलाते हुए वाहन सवार सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला था। इसके अलावा एक महिला और एक पुरुष का शव हादसे के दूसरे और तीसरे दिन बरामद किया गया था। एक नवजात और दो अन्य लोगों का कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें