फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: राष्ट्रीय राइफल्स ने नारी निकेतन परिशा में चिकित्सा शिविर लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में आतंकवाद के सफाए के लिए तैनात भारतीय सेना की 39 राष्ट्रीय राइफल्स ने गांव मंगनाड स्थित नारी निकेतन परिशा में एक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। इसमें सेना के चिकित्सकों ने परिशा में रहने वाली अनाथ और बेसहारा बच्चियों की बारीकी से स्वास्थ्य जांच करने के साथ उन्हें निशुल्क दवाइयां भी प्रदान कीं। इस अवसर पर सैन्य चिकित्सकों ने बच्चियों को स्वास्थ्य देखभाल और साफ सफाई के बारे में जागरूक किया। चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के प्रमुख रोहित खजूरिया ने कहा कि सेना समय-समय पर परिशा में रहने वाली बच्चियों के स्वास्थ्य की जांच करने, दवाइयां देने के साथ ही हर प्रकार का सहयोग करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें