पुंछ। जिला विकास उपायुक्त विकास कुंडल ने कार्यालय परिसर से वाटरशेड यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना और पूरे क्षेत्र में वाटरशेड विकास गतिविधियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यात्रा पुंछ शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जो सरकारी हाई स्कूल कुलानी में संपन्न हुई। यहां एक जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता डीडीसी अध्यक्ष तज़ीम अख्तर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद छात्रों, नागरिक समाज के सदस्यों और समुदाय के नेताओं सहित प्रतिभागियों ने जल संरक्षण की शपथ ली।