पुंछ जिले के गांव तकिया शरीफ़ में दरवेश गुलाम कादिर के 26 वें उर्स में जायरीन
- फोटो : बकाया टैक्स जमा कराने के लिए लोगों को प्रेरित करते नगर आयुक्त।
पुंछ। जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव बांडी चेचियां स्थित जियारत तकिया में हजरत दरवेश गुलाम कादिर के 26वें उर्स मुबारक का आयोजन किया गया। पहले दिन पुंछ जिले के अतिरिक्त बाहरी क्षेत्रों से भी हजारों की संख्या में जायरीन जियारत पर पहुंचे। उर्स मुबारक के पहले दिन सर्वप्रथम जियारत कमेटी की तरफ से चादर चढ़ाई और फातिया पढ़ी गई। इसके बाद जियारत को आम जायरीन के लिए खोल दिया गया। देर शाम तक हजारों जायरीन ने जियारत कर फातिया पढ़ी।
पुंछ जिले के गांव तकिया शरीफ़ में दरवेश गुलाम कादिर के 26 वें उर्स में जायरीन- फोटो : बकाया टैक्स जमा कराने के लिए लोगों को प्रेरित करते नगर आयुक्त।