पुंछ जिले के उंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का नजारा
- फोटो : बकाया टैक्स जमा कराने के लिए लोगों को प्रेरित करते नगर आयुक्त।
पुंछ। जिले के मैदानी इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों लोरन, डन्ना, बटलकोट, सुल्तान पत्थरी, उड़ीपुरा, सावजियां, नेडगयां, रंगावाड़, डोगरैयां, पोशाना में बर्फबारी हुई। इससे जहां तापमान में भारी गिरावट आने से एक बार फिर से मौसम ठंडा हो गया है। वहीं बर्फबारी से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सड़क सम्पर्क भी प्रभावित हुआ है। वहीं काफी समय के बाद बाद बारिश और बर्फबारी से किसानों को भी राहत मिली है क्योंकि इससे फसलों की अच्छी तरह सिंचाई हो सकेगी।
पुंछ जिले के उंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का नजारा- फोटो : बकाया टैक्स जमा कराने के लिए लोगों को प्रेरित करते नगर आयुक्त।