पुंछ में भारतीय जनता पार्टी के बजट पर चर्चा सम्मेलन में अतिथियों का स्वागत करते जिला पदाधिकारी
- फोटो : नगर निगम में लड़ते अवर अभियंता एवं ठेकेदार।
पुंछ। भाजपा की तरफ से पार्टी मुख्यालय पुंछ में केन्द्रीय बजट को लेकर चर्चा हुई। इसके लिए सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह खालसा और वरिष्ठ नेता चौधरी अब्दुल गनी ने की, जबकि भाजपा जम्मू-कश्मीर के प्रवक्ता डॉ ताहिर चौधरी मुख्य अतिथि रहे। इस सम्मेलन में वक्ताओं ने बजट को देश की जनता का हितकारी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। कहा कि मोदी ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को हमेशा ही प्राथमिकता दी जो इस बजट में दिखा है। इस बजट से आम जनता को काफी लाभ मिलेगा। वक्ताओं ने पार्टी पदाधिकारियों को बजट के बारे में आम लोगों को होने वाले लाभ के बारे में जानकारी देने का आह्वान किया।