फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: डीसी पुंछ ने गांव चंदक में सोलर रूफटॉप के लाभार्थी से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला विकास उपायुक्त पुंछ विकास कुंडल ने बुधवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने वाले गांव निवासी मोहकम दीन को बधाई दी। उन्होंने उसके घर का दौरा किया।
विज्ञापन

मोहकम दीन ने हाल ही में एक सौर छत प्रणाली स्थापित की जो इस क्षेत्र में टिकाऊ ऊर्जा उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उपायुक्त ने लाभार्थी के साथ खुलकर बातचीत की। लाभार्थी और उनके परिवार के सदस्यों ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। इससे उन्हें अपनी बिजली बनाने और उपभोग करने का अवसर मिला है।
उन्होंने कहा कि इस पहल ने उनके जीवन स्तर में काफी सुधार किया है और उनकी वित्तीय बचत में योगदान दिया है। उपायुक्त ने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य घरों में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है, जिससे भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और अधिक टिकाऊ वातावरण सुनिश्चित हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें