फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: भूस्खलन के चलते पुंछ-जम्मू राजमार्ग बंद, हजारों लोग फंसे रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। बारिश के चलते पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलाई और शींदरा के बीच वीरवार को भूस्खलन हो गया। इससे राजमार्ग करीब ढाई घंटे तक बंद रहा। इससे मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और सवार लोगों को ठंड में परेशान होना पड़ा। प्रशासन ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाने पर यातायात बहाल किया। मार्ग पर फंसे उत्कर्ष शर्मा, अमन दीप, मोहम्मद अमीन ने कहा कि राजमार्ग के चौड़ीकरण में लगी कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में पहले से ही व्यवस्था होनी चाहिए, लेकिन दो घंटे बाद एक जेसीबी भेजी। इससे काम नहीं बना तो दूसरी मशीन भेजी गई। इससे घंटों हजारों लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें