फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ-राजोरी में बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में बारिश, कई सड़कें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ, राजोरी। जिलों के उंचाई वाले क्षेत्रों में वीरवार को बर्फबारी के साथ बारिश हुई। इससे पारा लुढ़क गया है। पुंछ के निचले क्षेत्रों में बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त रहा। मौसम बिगड़ने से जिले में शीत लहर है। उंचाई वाले क्षेत्रों की सम्पर्क सड़कें बंद हो गई हैं। सड़कों पर फिसलन के कारण यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुंछ जिले में सुबह नौ बचे अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ने के साथ ही मुगलरोड पर पोशाना पुलिस चोकी से पीर की गली, लोरन, डन्ना, उढ़ीपुरा, सुलतान पत्थरी, रंजाटी, देहरागली टाप, सावजियां, शंख डोडा, शाहपुर सहित सभी उंचे क्षेत्रों में बर्फबारी होने लगी जोकि दिन भर जारी रही। मुगलरोड पर चार से छह इंच बर्फ तक बर्फ जम गई है। इस बीच दोपहर 11 बजे से पुंछ नगर सहित जिले के सभी निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। बर्फबारी और बारिश से उंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान शून्य से भी नीचे चला गया है। निचले क्षेत्रों में तापमान दो से तीन डिग्री के बीच है। कंपकंपा देने वाली ठंड में काम पर गए लोगों और स्कूलों गए विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बर्फबारी से डन्ना, सुलतान पत्थरी, सावजियां गगड़ियां की सम्पर्क सड़कें बंद हो गई हैं।
..............................
चार से छह इंच जमी बर्फ, बिजली कटौती भी
राजोेरी जिले के पीर पंजाल के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है। जिले के बुद्धल, थन्नामंडी, दरहाल और कंडी तहसीलों में दोपरह बाद करीब दो बजे मौसम बिगड़ने के साथ बर्फ के फाहे गिरना शुरू हुए। पहाड़ी इलाकों में चार से छह इंच तक बर्फ जम गई है। बर्फबारी के चलते बिजली कटौती का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें