पुंछ। जिला विकास आयुक्त (डीडीसी) पुंछ विकास कुंडल ने बुधवार को पुंछ नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया।
उन्होंने शीश महल में दीना नाथ रफीक मेमोरियल सरकारी बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अतिरिक्त भवन, पलाश भवन, डीडीसी/पीआरआई भवन और बैंच में जल जीवन मिशन योजना सहित कई प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का निरीक्षण किया।
उन्होंने शीश महल स्थित राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संस्था के लिए क्षतिग्रस्त चारदीवारी के निर्माण को मंजूरी दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत बैंछ में जलापूर्ति योजना की प्रगति का निरीक्षण किया तथा संबंधित क्रियान्वयन एजेंसी को जनता के लाभ के लिए योजना को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुंछ में जिला महिला सशक्तीकरण हब तथा सखी वन स्टॉप सेंटर का भी दौरा किया तथा इन महत्वपूर्ण संस्थानों के कामकाज का जायजा लिया।