फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ के शहजाद बट्ट ने सड़क से मिला पर्स मालिक को लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नगर निवासी एक युवक शहजाद बट्ट ने बुधवार को इमानदारी की मिसाल कायम की। उन्होंने सड़क से मिला नोटों से भार पर्स कुछ ही घंटों में उसके मालिक का पता लगा कर उसे लौटा दिया।
विज्ञापन

पर्स मालिक जावेद अहमद नगर में बस अड्डे के पास रेहड़ी लगाता है। उसने शहजाद का धन्यवाद किया। जावेद ने कहा कि उसने बच्चों की स्कूल फीस के लिए साढे़ दस हजार रुपये जोड़े थे, जो पर्स में रखे थे। शहजाद ने बताया कि वह स्कूटी से बस अड्डे की तरफ जा रहा था। रास्ते में यह पर्स मिला। पर्स की जांच करने पर उसमें रुपये और एक पर्ची मिली, जिस पर मोबाइल नंबर लिखा था। उस पर फोन किया तो जावेद ने कहा, उसका पर्स गुम हो गया है। इसके बाद पर्स लौटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें