पुंछ में वीर नारियों को सम्मानित करते सैन्य अधिकारी। संवाद
- फोटो : punch
संवाद न्यूज एजेंसीपुंछ। भारतीय सेना की पुंछ ब्रिगेड ने नगर स्थित नाटो आडोटोरियम में वेटरन्स दिवस मनाया। इसमें पुंछ ब्रिगेड के अधीनस्थ क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में वीर नारियों और पूर्व सैनिकों एवं क्षेत्र में तैनात सेना की विभिन्न बटालियनों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पुंछ ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर मुधित महाजन ने की। इस अवसर पर सर्वप्रथम सेना की तरफ से बुलाया गए विभिन्न स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का मनोरंजन किया। इसके बाद ब्रिगेड कमांडर ने अन्य अधिकारियों के साथ बारी बारी से वीर नारियों से मुलाकात करते हुए उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया। उसके उपरांत पूर्व सैनिकों से मुलाकात करते हुए उन्हें उपहार प्रदान किए। वहीं इस अवसर पर सेना की तरफ से पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। साथ ही उनकी पेंशन से संबधित समस्याओं को हल करने की भी व्यवस्था की गई थी।