फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: आश्रम के बच्चों को सैन्य भर्ती के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सेना की पुंछ गनर्स की तरफ से रविवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित बाल आश्रम में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बाल आश्रम में रहने वाले अनाथ बच्चों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सेना के मेजर रैंक के अधिकारी एवं जवानों ने बच्चों को भारतीय सेना में नौकरी पाने के लिए जागरूक किया। बताया कि किस प्रकार सेना में अधिकारी, जवान अथवा तकनीकी क्षेत्र में भर्ती हो सकतें हैं।
विज्ञापन

सेना के अधिकारी ने बच्चों को बताया कि अधिकारी बनने के लिए एनडीए और सीडीएस की परीक्षा पास करनी पड़ती है। इसके लिए पढ़ाई जरूरी है। साथ ही शारीरिक मापदंड भी पूरे करने होते हैं। इस अवसर पर सेना की तरफ से बाल आश्रम के बच्चों को दोपहर का भोजन भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें