फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: सुरनकोट में हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला पुलिस ने बुधवार को जिले की सुरनकोट तहसील के गांव पोठा में नाके के दौरान 6 ग्राम हेरोइन के साथ एक संदिग्ध नशा तस्कर को दबोचा। उसकी पहचान शकील अहमद निवासी गांव मोड़ाबच्छाई सुरनकोट के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार क्षेत्र में विशेष खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने सुरनकोट के पोठा क्षेत्र में नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को रोका। तलाशी में उसके पास से छह ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस पर पुलिस ने उसे मौके पर दबोच लिया। सुरनकोट थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें