फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मेंढर में पुलिस ने चार ओजीडब्ल्यू के घरों पर दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले के उपजिला मेंढर में वीरवार को पुलिस ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चार ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) के घरों पर दबिश दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मोहम्मद नासिर उर्फ जिगर निवासी सखीमदन वर्तमान निवासी बलनोई मनकोट, महमूद हुसैन निवासी डेरी डिब्सी वर्तमान निवासी कोटा मेंढर, मोहम्मद खालिद निवासी डराना मेंढर और अब्दुल अजीज निवासी गांव भाटीधर मेंढर के घरों पर दबिश और तलाशी अभियान चलाया गया। इन सभी ओजीडब्लयू के खिलाफ पुलिस स्टेशन मेंढर में दर्ज विभिन्न मामलों में शामिल होने का संदेह है।
पुलिस के अनुसार जिन व्यक्तियों के घरों की तलाशी ली गई। उनके बारे में माना जाता है कि वे क्षेत्र में आतंकवादियों को रसद सहायता, आश्रय और अन्य सहायता प्रदान कर रहे थे। इस अभियान में वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल सभी तत्वों को जड़ से उखाड़ फेंकने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया है। यह अभियान क्षेत्र में आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म करने के चल रहे प्रयासों में एक और कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें