फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मेंढर में मिनी मैराथन, 400 प्रतिभागियों ने लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले के उपजिला मेंढर में रविवार को भारतीय सेना बींबर गली ब्रिगेड की तरफ से पहली बार मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के स्कूल और कॉलेजों के 400 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मैराथन में दो प्रतिस्पर्धी आयु वर्ग शामिल किए गए थे। इनमें 15 से 30 वर्ष और 31 से 45 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने जोश का प्रदर्शन किया। इसके बाद सेना बींबरगली ब्रिगेड के कमांडर की तरफ से विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें प्रमाणपत्र और भागीदारी पदक प्रदान किए गए।
बता दें, सेना की तरफ से मेंढर में पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ग्रैंड फिनाले 25 नवंबर को मेंढर दिवस के तौर पर आयोजित किया जाएगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, डॉग शो, भूतपूर्व सैनिकों की बैठक और सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। साथ ही कई प्रकार के स्टॉल लगाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें