फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: सावजियां में नाले के तेज बहाव में फंसे दो लड़कों को पुलिस ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मंडी तहसील के सावजियां में नदी में फंसे दो नाबालिगों की पुलिस ने जान बचाई। लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहन की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सावजियां पुलिस चौकी प्रभारी पीएसआई सुशांत सिंह को देर शाम सूचना मिली कि 2 नाबालिग लड़के मवेशियों को चराने के लिए बुराड़ी नाले के पार गए थे। अचानक नाले में पानी के तेज बहाव के कारण दोनों उस पार फंस गए। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सावजियां पुलिस चौकी प्रभारी अपनी पार्टी सहित तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने जान जोखिम में डालकर रस्सी के सहारे दोनों नाबालिगों को नाले के उस पार पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें