फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ को कश्मीर से जोड़ने वाली एतिहासिक मुगल रोड पर छह दिन बाद यातायात बहाल

विज्ञापन
पुंछ जिले की तरफ से बर्फ हटाने के बाद मुगलरोड पर पीर की गली का दृष्य - फोटो : punch news
विज्ञापन
पुंछ। पुंछ एवं राजोरी जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड पर रविवार शाम को छह दिनों के बाद यातायात बहाल कर दिया गया। बीआरओ 79 आरसीसी की बर्फ हटाने की मशीनों ने मुगल रोड पर मानसर मोड़ से पीर गली तक सड़क पर जमा 3 से 5 फुट मोटी बर्फ की परत को काट कर रास्ता बनाया और पीर गली तक पहुंचीं। बर्फ हटाने का अभियान पूरा होने के साथ ही यातायात पुलिस ने पुंछ जिले की तरफ से मुगल रोड को छोटे और हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया। इसके साथ ही मुगल रोड पर छोटी गाड़ियों की कतार कश्मीर की तरफ रवाना हुई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भारी बर्फबारी के चलते बंद मुगल रोड पर यातायात बहाल करने के लिए बीआरओ पिछले पांच दिनों से बर्फ हटाने का अभियान चला रही थी। इस बीच रविवार को जिले की तरफ से मानसर मोड़ से पीर की गली तक बर्फ हटाने के लिए बुलडोजर और पोकलेन जैसी बड़ी मशीनों को काम पर लगाया गया। इसके चलते मुगल रोड पर यातायात बहाल हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें