फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: कोटरंका में दो और आतंकियों की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। पुलिस की ओर से राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को दो आतंकवादियों की संपत्तियां जब्त की गईं। यह दोनों कार्रवाई कोटरंका तहसील में की गई। इससे पहले वीरवार को एक आतंकी हैंडलर की जमीन कुर्क की गई थी। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को आतंकी मुनीर हुसैन निवासी गखरोट, तहसील कोटरंका की दो कनाल आठ मरला और आतंकी मोहम्मद शब्बीर निवासी पंजनारा तहसील कोटरंका की दो कनाल दो मरला जमीन को कुर्क किया गया है। इससे पहले वीरवार को कोटरंका तहसील में ही कंडी निवासी आतंकी हैंडलर खादिम हुसैन की चार कनाल तीन मरला जमीन कुर्क की गई थी। यह कुर्की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोटरंका के न्यायालय के आदेशों के बाद की गई। उन्होंने कहा कि यह निर्णायक कार्रवाई पुलिस और नागरिक प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस ने जनता से आग्रह किया है कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें