फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: रैना पहुंचे मेंढर, गोलाबारी प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर। उपजिले में पाकिस्तान की गोलाबारी से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए पूर्व भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना मेंढर पहुंचे। वह मनकोट तहसील के सीमावर्ती क्षेत्रों में गए और वहां हुए नुकसान का जायजा लिया। वह गोलाबारी में मारी गई रूबी कौर के परिवार से भी मिले। इसके बाद ढक्की बेरा गांव गए, जहां गोलाबारी में कुछ दुकानों के साथ साथ घरों को भी नुकसान पहुंचा था। वहां वह लोगों से मिले। मेंढर उपजिले के मुख्य बाजार के निवासियों और दुकानदारों से भी मुलाकात की। उन्होंने लोगों को पहुंचे नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें