फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर के बालाकोट में मिला जिंदा पाकिस्तानी मोर्टार, सैना ने विस्फोट कर किया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर के बालाकोट सेक्टर के गांव सुईन्यां में एक जियारत के पास झाड़ियों से एक पाकिस्तानी मोर्टार शैल मिला है। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने क्षेत्र में तैनात सेना को इसकी जानकारी दी। सेना ने शैल को कब्जे में ले लिया और कुछ समय बाद इंजीनियर रेजिमेंट के सहयोग से उसे विस्फोट कर नष्ट कर दिया। लोगों का कहना है कि युद्धविराम के पूर्व क्षेत्र के पाकिस्तानी सेना की तरफ से भारी गोलाबारी की जाती थी। उसी दौरान यह मोर्टार फटने से बच गया होगा। जो दिखाई नहीं दिया होगा। लोगों का कहना है कि शुक्र है इसका पता चल गया। अन्यथा कोई बच्चा अथवा पशु इसके साथ छेड़छाड़ कर देता, तो बड़ा हादसा पेश आ सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें