बीआरओ की सड़क मरम्मत और जल निकासी कार्य में तेजी
राजोरी जिले के कोटरंका, समोट और बुधल जैसे पहाड़ी इलाकों में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) की टीमें सक्रिय हैं। बीआरओ के इंजीनियर संजय शर्मा ने बताया कि बाजार क्षेत्रों में जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कंक्रीट पैवमेंट बनाए जा रहे हैं और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है।
जम्मू शहर में भी भूस्खलन की आशंका
उधर, जम्मू शहर के पीरखो क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन में दोपहर करीब 3:00 बजे भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। इसके चलते आसपास के दो-तीन मकानों की दीवारें हिल गई हैं और रात में फिर से बारिश होने की स्थिति में बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बरतने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।
हिमाचल में दो की मौत
जम्मू-कश्मीर से सटे हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार को बारिश के कारण हुए भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई। एक बड़ा पत्थर घर पर गिर गया, जिससे यह हादसा हुआ। मृतकों के शव पुलिस की मदद से मलबे से निकाल लिए गए हैं।
प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करें।
संबंधित वीडियो