फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: यातायात पुलिस ने मुगल रोड पर दर्जन भर वाहनों के चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। यातायात पुलिस ने सोमवार को नियमों का सख्ती से पलान करवाने के उद्देश्य से पुंछ जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगलरोड पर विशेष नाके लगाकर चेकिंग शुरू की। जिस दौरान मार्ग पर यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसते हुए दर्जन भर वाहनों के चालान काटे। वहीं इस अवसर पर वाहन चालकों को मुगल रोड पर यातायात नियमों पूरी तरह पालन करने के निर्देश देते हुए यातायात पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मुगलरोड अन्य सड़क मार्गों के मुकाबले काफी जटिल है। ऐसे में मार्ग का रुख करने के पहले वाहन की फिटनेस, सभी जरूरी कागजात, बीमा, चालक का यात्री वाहन चलाने का लाइसेंस आदि सही होना चाहिए। अगर कोई भी चालक नियमों से खिलवाड़ करते पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें